Showing posts with label Home Remedies. Show all posts
Showing posts with label Home Remedies. Show all posts
Monday, December 24, 2018
Cooking Tips in Hindi | बड़े काम के बेमिसाल नुस्ख़े
* तैयार मिर्च के अचार में थोड़ा सा गुड़ और एक चम्मच सिरका डालें। अचार का स्वाद बढ़ जाएगा।
* गीले बिस्किट को कुरकुरा बनाने के लिए बर्तन में एक चम्मच चीनी डालें फिर इसमें बिस्किट जमाएं और इन्हें फ़्रिज में रख दें।
* खड़ा गरम मसाला तवे पर गर्म करने के बाद पीसें। इसकी ख़ुशबू में इज़ाफा होगा।
* दही को गाढ़ा जमाने के लिए जमाते समय दूध में मक्के के कुछ दाने डाल दें।
* यदि चावल बच जाएं तो उसमें सूजी, नमक, खट्टा दही और गर्म पानी डालकर मिक्सर में पीसें। इस मिश्रण से इडली बनाएं।
* केक बनाते समय मिश्रण में थोड़ी सी ग्लिसरीन मिला दें। केक मुलायम और स्पंजी बनेगा।
* इडली डोसे के लिए चावलों को भिगोने से पहले ज़रा सा भून लें। इससे इडली मुलायम और डोसा कुरकुरा बनेगा।
* भरवां सब्ज़ी बनाते समय उसमें थोड़ा सा बेसन डाल दें, सब्ज़ी स्वादिष्ठ बनती है।
* कढ़ी बनाने से पहले बेसन को सूखी कड़ाही में भूने फिर एक बार छान लें। कढ़ी स्वादिष्ठ बनेगी।
* काले छोले बनाने के लिए उबालते वक़्त अनार के छिलके डाल दें। छोलों का रंग बदल जाएगा। उबालते समय ही अगर उसमें 1 चम्मच गरम मसाला डाल दें, तो भी छोलों का स्वाद बढ़ जाएगा।
* गोभी बनाने से पहले उसे काटकर एक बोल में 2 चम्मच नमक डालकर 20 मिनट के लिए रख दें। इससे गोभी के अंदर छिपे कीड़े बाहर निकल जाएंगे।
* आलू के पराठे बेलते समय आलू गीला होने के कारण पराठे फटने लगते हैं। आलू का मसाला बनाकर उसमें पोहे मिला दें और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। पोहे आलू का अतिरिक्त पानी सोख लेंगे और वे बेलते वक़्त फटेंगे नहीं।
Thursday, July 19, 2018
Sonth ke Fayde in Hindi | फायदेमंद है सौंठ
July 19, 2018Benefits of Sonth in hindi, Home Remedies, Home Remedies Tips in Hindi, Sonth ke Fhayde, Sonth ke fhayde in hindiNo comments
Sonth ke Fayde in Hindi सोंठ बहुत ही फायदेमंद होती है ये कई प्रकार की बीमारियों में घरेलु उपचार के तौर पर इस्तेमाल की जाती है जैसे जुकाम, कफ की शिकायत, गैस आदि।
* जुकाम से राहत के लिए सौंठ और गुड़ पानी में डालकर उबालें। जब चौथाई रह जाए तब गर्म छानकर पीने से राहत मिलती है।
* हृदय दुर्बल हो, धड़कन कम हो तो सौंठ का गर्म काढ़ा, नमक डालकर एक प्याला नियमित पीने से आराम मिलता है।
* यूरिन के समय दर्द हो तो सौंठ पीसकर छानकर दूध में मिश्री मिलाकर सेवन करें। रोग में आराम मिलेगा।
* पसली में दर्द हो तो 25 ग्राम सौंठ पाउडर आधा लीटर पानी में उबालकर छानकर दिन में कई बार पीना चाहिए। इससे दर्द कम हो जाता है।
* गठिया होने पर 10 ग्राम सौंठ 100 मिली पानी में उबालकर ठंडा होने पर शक्कर या शहद मिलाकर पीना चाहिए। राहत के लिए यह प्रयोग 8 सप्ताह तक करना चाहिए।
* पिसी हुई सौंठ एक कप पानी में उबालकर, आधा रहने पर मिश्री मिलाकर पीना चाहिए। कफ से राहत मिलती है।
* सौंठ, हींग और काला नमक तीनों का चूर्ण मिलाकर सेवन करना चाहिए। इससे गैस से राहत मिल जाती है।
* पेट फूलने पर सौंठ के पाउडर में नींबू का रस मिलाकर नियमित 10 दिन तक सेवन करें। आराम मिलेगा।
* गला साफ़ करने के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक छोटा चम्मच सौंठ पाउडर घोलें। फिर इससे गरारे करें। गला साफ हो जाएगा।
सिर, गर्दन और मांसपेशियों के दर्द की शिकायत हो, तो सौंठ को पीसकर उसमें थोड़ा सा पानी डालकर गाढ़ा लेप बना लें।
हल्का सा गर्म कर दर्द वाले स्थान पर लेप लगाने से शुरू में थोड़ी देर जलन होगी लेकिन बाद में दर्द ठीक हो जाएगा।











