If any question related to beauty in your mind, then your waiting is over. We will keep giving you some beauty tips in hindi information about your beauty..

General Tips and Advice

If you are searching for any information about health, beauty, recipes and much more. General tips and advice for change your lifestyle.

Health Topics in Hindi

This page provides some health topics in hindi on a variety of diseases, treatment and the role of diet and home remedies in improving your health.

Home Remedies Tips in Hindi

This page provides some home remdies tips in hindi on a variety of diseases, treatment and the role of diet and home remedies in improving your health.

Recipes in Hindi

A all kind of recipes in hindi. Get tips for famous Indian Recipes In Hindi, Learn Cooking Techniques, Recipes In Hindi.

Showing posts with label indian recipe in hindi. Show all posts
Showing posts with label indian recipe in hindi. Show all posts

Monday, December 24, 2018

आंवले का अचार बनाने की विधि | Amla Pickle Recipe In Hindi

Amla Pickle Recipe In Hindi हमारे देश में अचार का इतना महत्व है कि इसके बिना खाने की थाली अधूरी लगती है अचार हर घर के किचन में आसानी से मिल जाता है आज हम आपको बताने जा रहे है आंवले का अचार बनाने की रेसिपी।



सामग्री
आंवला – आधा किलो
मेथी के दाने – 2 छोटे चम्मच
सौंफ का पाउडर – 2 छोटे चम्मच
हल्दी पाउडर – 2 छोटे चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
दरदरी पिसी पीली सरसों – 5 छोटे चम्मच
अजवायन – 1 छोटा चम्मच
हींग पाउडर – एक चौथाई छोटा चम्मच
सरसों का तेल – 250 ग्राम
नमक – स्वादानुसार
विधि
आंवलों को अच्छी तरह से धो लें और एक लीटर पानी में धीमी आंच पर उबालें।
तब तक उबालें जब तक आसानी से इनकी फांको से गुठलियों को अलग किया जा सके।
ठंडा होने पर पानी अलग करके फांकों को अलग कर गुटली निकाल दें ।
पैन में तेल को गर्म करें और गैस बंद कर दें। अब हींग, मेथी दाने और अजवायन डालकर हल्का सा भून लें।
सौंफ पाउडर ,लाल मिर्च पाउडर ,हल्दी पाउडर ,पीली सरसों और नमक डालकर मिश्रण को मिला दें।
आंवलों को इस मिश्रण में डालकरअच्छी तरह से मिला लें।
एक जार को अच्छी तरह से साफ़ करें।
मिश्रण ठंडा होने पर अचार इस जार में भरकर रख दें।
अचार को अगले 4-5 दिनों तक दिन में दो बार उलट पलट कर चला लें। ताकि मसाले आंवले के साथ मिल जाए।
इसको कुछ दिनों तक धूप में रखें और फिर इसका इस्तेमाल करें।

Bharwa Baingan Recipe in Hindi

chicken chilli recipe in hindi

Cholai ka saag recipe in hindi

Thursday, November 29, 2018

चौलाई की भाजी रेसिपी | Cholai Ka Saag Recipe Hindi

Cholai Ka Saag Recipe Hindi हरी सब्जियां लगभग सभी लोग पसंद करते है और कई प्रकार से बनायीं जाती है। चौलाई की भाजी उन्ही में से एक है यहाँ हम बताने जा रहे है चौलाई की भाजी बनाने का तरीका तो आईये जानते है।



सामग्री
चौलाई के पत्ते – 2 कप
पनीर – 1 कप ( कद्दूकस किया )
सूजी – 1 छोटा चम्मच
चावल का आटा – 1 छोटा चम्मच
चिली फ्लिक्स – 1 छोटा चम्मच
टमाटर का पेस्ट – 1 /2 कप
प्याज – 2 (मध्यम आकार के)
हरी मिर्च- स्वादानुसार
अदरक – एक छोटा टुकड़ा
लहसुन पेस्ट – 2 बड़े चम्मच
तेल – 2 बड़े चम्मच
मक्खन – 2 बड़े चम्मच
नमक – स्वादानुसार
विधि 
पानी उबाल लें और चौलाई के पत्तों को अच्छी तरह से धोकर उबलते पानी में 1 मिनट के लिए डालें।
पत्ते थोड़ा ठन्डे हो जायें तो इनका पेस्ट बना लें।
सूजी, पनीर, चावल का आटा, चिली फ्लेक्स (Chili Flakes) और नमक डालकर छोटी- छोटी गोलियां बना लें।
इन गोलियों को करीब 10 मिनट तक भाप (Steam) में पका लें।
एक पैन में मक्खन (Butter) को पिघलायें और स्टीम की हुई गोलियों को 4-5 मिनट चला लें।
इनका रंग न बदले इस बात का विशेष ध्यान रखें।
गोलियों को निकल कर अलग रख लें।
इसी पैन में तेल डालकर गरम करें।
कटा प्याज़ डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
अब इसमें लहसुन, अदरक का पेस्ट डालकर भूनें अब इसमें टमाटर का पेस्ट डालकर पकायें।
जब यह मसाला तेल छोड़ने लग जाये इसमें चौलाई का पेस्ट डाल दें।
नमक और पानी डालकर 2 -3 मिनट तक पकाएं। तैयार पनीर के गोले डालकर ढक दें।
कटा हुआ धनिया डालकर सर्व करे।

Friday, October 12, 2018

Cooking Tips in Hindi | बड़े काम के बेमिसाल नुस्ख़े

अगर आप खाना (Cooking Tips in Hindi) बनाने का शौक रखते है और आपको कई तरह की डिशेज बनानी आती है लेकिन कई छोटी-छोटी चीज़ें है जिसको न करने से सारी मेहनत ख़राब हो जाती है इस पोस्ट में कुछ ऐसे ही नुस्खे दिए गए है जिन्हे आप किचन में इस्तेमाल करके खाने का स्वाद बढ़ा सकते है।



* तैयार मिर्च के अचार में थोड़ा सा गुड़ और एक चम्मच सिरका डालें। अचार का स्वाद बढ़ जाएगा।
* गीले बिस्किट को कुरकुरा बनाने के लिए बर्तन में एक चम्मच चीनी डालें फिर इसमें बिस्किट जमाएं और इन्हें फ़्रिज में रख दें।
* खड़ा गरम मसाला तवे पर गर्म करने के बाद पीसें। इसकी ख़ुशबू में इज़ाफा होगा।
* दही को गाढ़ा जमाने के लिए जमाते समय दूध में मक्के के कुछ दाने डाल दें।
* यदि चावल बच जाएं तो उसमें सूजी, नमक, खट्टा दही और गर्म पानी डालकर मिक्सर में पीसें। इस मिश्रण से इडली बनाएं।
* केक बनाते समय मिश्रण में थोड़ी सी ग्लिसरीन मिला दें। केक मुलायम और स्पंजी बनेगा।
* इडली डोसे के लिए चावलों को भिगोने से पहले ज़रा सा भून लें। इससे इडली मुलायम और डोसा कुरकुरा बनेगा।
* भरवां सब्ज़ी बनाते समय उसमें थोड़ा सा बेसन डाल दें, सब्ज़ी स्वादिष्ठ बनती है।
* कढ़ी बनाने से पहले बेसन को सूखी कड़ाही में भूने फिर एक बार छान लें। कढ़ी स्वादिष्ठ बनेगी।
* काले छोले बनाने के लिए उबालते वक़्त अनार के छिलके डाल दें। छोलों का रंग बदल जाएगा। उबालते समय ही अगर उसमें 1 चम्मच गरम मसाला डाल दें, तो भी छोलों का स्वाद बढ़ जाएगा।
* गोभी बनाने से पहले उसे काटकर एक बोल में 2 चम्मच नमक डालकर 20 मिनट के लिए रख दें। इससे गोभी के अंदर छिपे कीड़े बाहर निकल जाएंगे।
* आलू के पराठे बेलते समय आलू गीला होने के कारण पराठे फटने लगते हैं। आलू का मसाला बनाकर उसमें पोहे मिला दें और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। पोहे आलू का अतिरिक्त पानी सोख लेंगे और वे बेलते वक़्त फटेंगे नहीं।