If any question related to beauty in your mind, then your waiting is over. We will keep giving you some beauty tips in hindi information about your beauty..

General Tips and Advice

If you are searching for any information about health, beauty, recipes and much more. General tips and advice for change your lifestyle.

Health Topics in Hindi

This page provides some health topics in hindi on a variety of diseases, treatment and the role of diet and home remedies in improving your health.

Home Remedies Tips in Hindi

This page provides some home remdies tips in hindi on a variety of diseases, treatment and the role of diet and home remedies in improving your health.

Recipes in Hindi

A all kind of recipes in hindi. Get tips for famous Indian Recipes In Hindi, Learn Cooking Techniques, Recipes In Hindi.

Showing posts with label health benefits. Show all posts
Showing posts with label health benefits. Show all posts

Friday, October 12, 2018

लिवर को ठीक रखने में मददगार आहार | Liver Care Tips Hindi

Liver Care Tips Hindi कई बीमारियों और बुरी लतों की वजह से लिवर में कमजोरी आ जाती है। पीलिया जैसी बीमारियों से ऐसा हो सकता है। ऐसे में पाचनतंत्र को ठीक रखने में कई प्रकार के आहार मददगार होते हैं.




बॉडी को हाइड्रेट रखिए
शरीर को हाइड्रेटेड रखकर लिवर को पीलिया से जल्दी ठीक किया जा सकता है। ऐसा करने के लिए पानी की बहुत बड़ी भूमिका होती है।
पानी न सिर्फ पाचनतंत्र ठीक रखने में मददगार है बल्कि लिवर और किडनी से टॉक्सिन्स को भी बाहर निकालता है।
पानी की मात्रा 2-3 लीटर रख सकते हैं।
इसके साथ में नींबू पानी और अंगूर के जूस में भी एंटीऑक्सीडेंट होते है। तो इनका सेवन करें।
लिवर क्षतिग्रस्त कम होगा
हरी सब्जियों और फलों के फायदे तो सभी जानते है। इनमे एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर की मात्रा भरपूर होती हैं।
जो पाचन तंत्र कमजोर करने और मेटाबॉलिज्म स्लो होने पर लिवर को क्षतिग्रस्त होने से बचाते हैं।
सभी फलों में लिवर फ्रेंडली पोषक तत्व पाए जाते हैं। जामुन, अंगूर, और करौंदे खाना बहुत फायदेमंद है।
लिवर दुरूस्त रखने मददगार चीज़ें
  • नींबू
  • पपीता
  • जैतून
  • टमाटर
  • आलूबुखारा
  • गाजर
  • चुकंदर
  • पालक
  • अदरक
  • लहसुन
ओट्स लिवर फ्रेंडली
साबुत अनाज में पोषक तत्व जैसे हेल्दी फैट, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल पाए जाते हैं।
ओट्स, जौ में मौजूद बीटा ग्लूकन लिवर को ठीक करने में मदद करता है।
लिवर के लिए नट्स बेहतर
नट्स और दाल में विटामिन ई और फेनोलिक एसिड पाया जाता है, यह फाइबर से भरपूर हैं।
लिवर फंक्शन को बेहतर रखने में अखरोट और अन्य नट्स जैसे बादाम, काजू, किशमिश, मूंगफली आदि का सेवन करना फायदेमंद हैं।
इनसे बनाये रखें दूरी
पीलिया के बाद लिवर को ठीक होने में काफी समय लगता है।
इसलिए ऑयली, ट्रांसफैट और सैचुरेटेड फैट युक्त चीज़ों से दूरी बनाये रखें।
दही, मलाई के साथ दूध व चीज जो फैट से भरपूर है, इनसे बचना चाहिए।
सोडा, बेकरी आइटम, कार्बोनेटेड ड्रिंक, पैकेज और कैन्ड फूड से दूरी बनाकर रखना आवश्यक है।

Sunday, August 5, 2018

नींबू के फायदे | Health Benefits of Lemon in Hindi


Health Benefits of Lemon in Hindi नींबू का इस्तेमाल सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं बल्कि कई और वजहों से भी किया जाता है।  हमारे स्वास्थ्य के लिए नींबू का सेवन बहुत ही फायदेमंद है।  ऐसी बहुत सी बीमारियां है जो इसके नियमित रूप से इस्तेमाल करने से दूर हो जाती है। आइए जानते है इसके लाभ।

एंटीऑक्सीडेंट्स
नींबू में एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व काफी मात्रा में होते है ये हमारे शरीर को रोग प्रतिरोधक बनाने में मदद करते है।
वायरस और बैक्टीरिया से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए नींबू के रस का सेवन करना चाहिए।
आयरन का स्रोत
नींबू में आयरन का अच्छा स्रोत होता है इसलिए या हमारे रक्त में हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मददगार साबित होता है
मजबूत नर्वस सिस्टम
नींबू में फॉस्फोरस और पौटेशियम जैसे तत्व पाए जाते है जो हमारे ब्रेन सेल्स और नर्वस सिस्टम को मजबूत बनाये रखते है।
कैंसर से बचाव
इसमें मौजूद विटामिन सी एंटीऑक्सीडेंट्स तत्वों के साथ मिलकर कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ने में मदद करता है।
पाचन क्रिया दुरुस्त
एक गिलास गरम पानी में थोड़ा सा नींबू का रस डालकर पीने से पाचन क्रिया ठीक रहती है।
स्वस्थ मसूड़े
मसूढ़ों से खून आता हो तो जिस जगह से खून आता है वहां पर नींबू का रस लगाने से खून आना बंद हो जाता है और मसूढे स्वस्थ हो जाते है।
गले के लिए फायदेमंद
नींबू का रस पानी में मिलाकर गरारा करने से गला खुल जाता है।
साथ ही खांसी-जुकाम जैसी संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए नींबू का सेवन करना चाहिए।
हाई ब्लड प्रेशर
नींबू का रस हाई ब्लड प्रेशर को संतुलित रखता है।
पेट के लिए लाभदायक
ख़राब पेट जैसे कब्ज, दस्त होने पर नींबू का रस पीने से राहत मिलती।
थकान दूर करें
अत्यधिक थकान महसूस होने पर एक गिलास पानी में नींबू निचोड़कर पियें।
इससे एनर्जी मिलती है और बॉडी फिटनेस भी बनी रहती है।
इम्यूनिटी बढ़ाए
नींबू पानी पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है। इससे घाव जल्दी ठीक होते हैं।
खूबसूरती बढ़ाए
नींबू को अपनी डाइट में शामिल करने से त्वचा की रंगत में निखार आता है। 
नींबू का छिलका कोहनी पर रगड़ने से कालापन दूर हो जाता है।
आँखों के लिए फायदेमंद
नींबू का सेवन करने से आंखें स्वस्थ रहती है। आँखों की रोशनी के लिए नींबू के रस का रोजाना सेवन करना चाहिए।
गले में इन्फेक्शन, कब्ज की शिकायत, दातों से जुडी समस्याएं, बुखार, हाई ब्लड प्रेशर आदि से अक्सर परेशान रहते है। नींबू में ऐसे गुण है, जो आपको ताजगी के अहसास के साथ ही तमाम परेशानियों से जूझने की ताकत देते है। नींबू का रास विटामिन सी व बी, कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से समृद्ध होता है।