If any question related to beauty in your mind, then your waiting is over. We will keep giving you some beauty tips in hindi information about your beauty..

General Tips and Advice

If you are searching for any information about health, beauty, recipes and much more. General tips and advice for change your lifestyle.

Health Topics in Hindi

This page provides some health topics in hindi on a variety of diseases, treatment and the role of diet and home remedies in improving your health.

Home Remedies Tips in Hindi

This page provides some home remdies tips in hindi on a variety of diseases, treatment and the role of diet and home remedies in improving your health.

Recipes in Hindi

A all kind of recipes in hindi. Get tips for famous Indian Recipes In Hindi, Learn Cooking Techniques, Recipes In Hindi.

Showing posts with label veg recipes in hindi. Show all posts
Showing posts with label veg recipes in hindi. Show all posts

Thursday, November 29, 2018

चौलाई की भाजी रेसिपी | Cholai Ka Saag Recipe Hindi

Cholai Ka Saag Recipe Hindi हरी सब्जियां लगभग सभी लोग पसंद करते है और कई प्रकार से बनायीं जाती है। चौलाई की भाजी उन्ही में से एक है यहाँ हम बताने जा रहे है चौलाई की भाजी बनाने का तरीका तो आईये जानते है।



सामग्री
चौलाई के पत्ते – 2 कप
पनीर – 1 कप ( कद्दूकस किया )
सूजी – 1 छोटा चम्मच
चावल का आटा – 1 छोटा चम्मच
चिली फ्लिक्स – 1 छोटा चम्मच
टमाटर का पेस्ट – 1 /2 कप
प्याज – 2 (मध्यम आकार के)
हरी मिर्च- स्वादानुसार
अदरक – एक छोटा टुकड़ा
लहसुन पेस्ट – 2 बड़े चम्मच
तेल – 2 बड़े चम्मच
मक्खन – 2 बड़े चम्मच
नमक – स्वादानुसार
विधि 
पानी उबाल लें और चौलाई के पत्तों को अच्छी तरह से धोकर उबलते पानी में 1 मिनट के लिए डालें।
पत्ते थोड़ा ठन्डे हो जायें तो इनका पेस्ट बना लें।
सूजी, पनीर, चावल का आटा, चिली फ्लेक्स (Chili Flakes) और नमक डालकर छोटी- छोटी गोलियां बना लें।
इन गोलियों को करीब 10 मिनट तक भाप (Steam) में पका लें।
एक पैन में मक्खन (Butter) को पिघलायें और स्टीम की हुई गोलियों को 4-5 मिनट चला लें।
इनका रंग न बदले इस बात का विशेष ध्यान रखें।
गोलियों को निकल कर अलग रख लें।
इसी पैन में तेल डालकर गरम करें।
कटा प्याज़ डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
अब इसमें लहसुन, अदरक का पेस्ट डालकर भूनें अब इसमें टमाटर का पेस्ट डालकर पकायें।
जब यह मसाला तेल छोड़ने लग जाये इसमें चौलाई का पेस्ट डाल दें।
नमक और पानी डालकर 2 -3 मिनट तक पकाएं। तैयार पनीर के गोले डालकर ढक दें।
कटा हुआ धनिया डालकर सर्व करे।

Friday, October 12, 2018

पंजाबी भरवाँ टिंडे | Punjabi Style Bharwa Tinde hindi

Punjabi Style Bharwa Tinda hindi बहुत से लोगों को टिंडा, लौकी, जैसी कई सब्ज़ियां पसंद नहीं होती। लेकिन अगर किसी भी सब्ज़ी को अच्छे तरीके से बनाया जाए तो ये सबको पसंद आती है। आज हम ऐसी ही सब्ज़ी के बारे में बताने जा रहे है जिसका नाम है भरवां टिंडा पंजाबी स्टाइल उम्मीद है आपको ये रेसिपी बहुत पसंद आएगी।



सामग्री
टिंडे – 500 ग्राम
प्याज – 2 मध्यम आकार के
हरी मिर्च – 2 (बारीक़ कटी हुई)
अदरक – 1 इंच का टुकड़ा
हींग – 1/4  चम्मच
जीरा साबुत  – 1 चम्मच
हल्दी पाउडर – 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
अमचूर पाउडर – 1/2  चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
सांबर मसाला पाउडर – 1 चम्मच
गरम मसाला पाउडर – 1 चम्मच
घी – 2 चम्मच
नमक – आवश्यकतानुसार
विधि
टिन्डो पर चीरे लगाकर रख लें।
एक बर्तन में लाल मिर्च, अमचूर, नमक, हल्दी, धनिया, सांभर मसाला, गरम मसाला पाउडर और हींग मिलाएं।
अब इन मसालों को अच्छी तरह से मिला लें।
टिन्डो के अंदर ये मिश्रण चम्मच की सहायता से भर लें।
पैन में घी गरम करें और इसमें जीरे को चटकायें।
जब जीरा चटकने लगे इसमें अदरक और हरी मिर्च डाल लें।
अब इसमें प्याज़ डालकर अच्छी तरह से भून लें।
इसमें भरे हुए टिंडे डालकर दो मिनट मिलायें।
अब ढक्कन लगाकर अच्छी तरह से पका लें।
तैयार है पंजाबी स्टाइल भरवां टिंडे।
गरमा -गरम चपातियों के साथ सर्व करें।