If any question related to beauty in your mind, then your waiting is over. We will keep giving you some beauty tips in hindi information about your beauty..

General Tips and Advice

If you are searching for any information about health, beauty, recipes and much more. General tips and advice for change your lifestyle.

Health Topics in Hindi

This page provides some health topics in hindi on a variety of diseases, treatment and the role of diet and home remedies in improving your health.

Home Remedies Tips in Hindi

This page provides some home remdies tips in hindi on a variety of diseases, treatment and the role of diet and home remedies in improving your health.

Recipes in Hindi

A all kind of recipes in hindi. Get tips for famous Indian Recipes In Hindi, Learn Cooking Techniques, Recipes In Hindi.

Showing posts with label Recipes. Show all posts
Showing posts with label Recipes. Show all posts

Monday, December 24, 2018

आंवले का अचार बनाने की विधि | Amla Pickle Recipe In Hindi

Amla Pickle Recipe In Hindi हमारे देश में अचार का इतना महत्व है कि इसके बिना खाने की थाली अधूरी लगती है अचार हर घर के किचन में आसानी से मिल जाता है आज हम आपको बताने जा रहे है आंवले का अचार बनाने की रेसिपी।



सामग्री
आंवला – आधा किलो
मेथी के दाने – 2 छोटे चम्मच
सौंफ का पाउडर – 2 छोटे चम्मच
हल्दी पाउडर – 2 छोटे चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
दरदरी पिसी पीली सरसों – 5 छोटे चम्मच
अजवायन – 1 छोटा चम्मच
हींग पाउडर – एक चौथाई छोटा चम्मच
सरसों का तेल – 250 ग्राम
नमक – स्वादानुसार
विधि
आंवलों को अच्छी तरह से धो लें और एक लीटर पानी में धीमी आंच पर उबालें।
तब तक उबालें जब तक आसानी से इनकी फांको से गुठलियों को अलग किया जा सके।
ठंडा होने पर पानी अलग करके फांकों को अलग कर गुटली निकाल दें ।
पैन में तेल को गर्म करें और गैस बंद कर दें। अब हींग, मेथी दाने और अजवायन डालकर हल्का सा भून लें।
सौंफ पाउडर ,लाल मिर्च पाउडर ,हल्दी पाउडर ,पीली सरसों और नमक डालकर मिश्रण को मिला दें।
आंवलों को इस मिश्रण में डालकरअच्छी तरह से मिला लें।
एक जार को अच्छी तरह से साफ़ करें।
मिश्रण ठंडा होने पर अचार इस जार में भरकर रख दें।
अचार को अगले 4-5 दिनों तक दिन में दो बार उलट पलट कर चला लें। ताकि मसाले आंवले के साथ मिल जाए।
इसको कुछ दिनों तक धूप में रखें और फिर इसका इस्तेमाल करें।

Bharwa Baingan Recipe in Hindi

chicken chilli recipe in hindi

Cholai ka saag recipe in hindi

Friday, December 14, 2018

Apple Pickle Recipe Hindi | सेब का अचार रेसिपी

हमारे देश में अचार कई तरीकों और कई चीज़ों से बनाया जाता है जैसे, आंवला, गाजर, आदि। कई और भी चीज़ें है जिन से आप स्वादिष्ट अचार तैयार कर सकते है आज हम सेब के अचार की रेसिपी आपको बताने जा रहे है तो आइये जानते है इस रेसिपी के बारे में।


सामग्री 
सेब हरे – 2
कढ़ी पत्ते 8 – 10
मेथी के दाने – 1 छोटा चम्मच (भूनकर पीस लें)
सरसों के दाने – 1 /2 छोटा चम्मच
उड़द दाल – 1 /2 छोटा चम्मच
देगी मिर्च – 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 /2 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर 1 /2 छोटा चम्मच
नींबू का रस – 2 छोटे चम्मच
नमक स्वादानुसार
विधि
सेब को काट लें उसके बीज वाले भाग को निकाल लें।
बीज निकलने के बाद सेब को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
अब इन टुकड़ों में एक चम्मच नींबू का रस और थोड़ा नमक मिला लें।
पैन में तेल गरम करें और इसमें कढ़ी पत्ते, मेथी के दाने, सरसों, लाल मिर्च, देगी मिर्च, हल्दी और नमक मिलायें।
जब मसाले थोड़ा पाक जायें इसमें सेब के टुकड़े डाल दें।
एक मिनट पकने के बाद ,गैस को बंद कर दें और इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें।
जब मिश्रण ठंडा हो जाए इसमें नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
एक एयर टाइट डिब्बे में यह मिश्रण डालकर फ्रिज में रख दें।
इस अचार को 15 दिनों तक उपयोग कर सकते है।
हमें यकीन है कि जब आप इस अचार को बनायेंगे तो आपको बहुत ही पसंद आएगा तो एक बार बना कर जरूर देखें ।

Thursday, November 29, 2018

चौलाई की भाजी रेसिपी | Cholai Ka Saag Recipe Hindi

Cholai Ka Saag Recipe Hindi हरी सब्जियां लगभग सभी लोग पसंद करते है और कई प्रकार से बनायीं जाती है। चौलाई की भाजी उन्ही में से एक है यहाँ हम बताने जा रहे है चौलाई की भाजी बनाने का तरीका तो आईये जानते है।



सामग्री
चौलाई के पत्ते – 2 कप
पनीर – 1 कप ( कद्दूकस किया )
सूजी – 1 छोटा चम्मच
चावल का आटा – 1 छोटा चम्मच
चिली फ्लिक्स – 1 छोटा चम्मच
टमाटर का पेस्ट – 1 /2 कप
प्याज – 2 (मध्यम आकार के)
हरी मिर्च- स्वादानुसार
अदरक – एक छोटा टुकड़ा
लहसुन पेस्ट – 2 बड़े चम्मच
तेल – 2 बड़े चम्मच
मक्खन – 2 बड़े चम्मच
नमक – स्वादानुसार
विधि 
पानी उबाल लें और चौलाई के पत्तों को अच्छी तरह से धोकर उबलते पानी में 1 मिनट के लिए डालें।
पत्ते थोड़ा ठन्डे हो जायें तो इनका पेस्ट बना लें।
सूजी, पनीर, चावल का आटा, चिली फ्लेक्स (Chili Flakes) और नमक डालकर छोटी- छोटी गोलियां बना लें।
इन गोलियों को करीब 10 मिनट तक भाप (Steam) में पका लें।
एक पैन में मक्खन (Butter) को पिघलायें और स्टीम की हुई गोलियों को 4-5 मिनट चला लें।
इनका रंग न बदले इस बात का विशेष ध्यान रखें।
गोलियों को निकल कर अलग रख लें।
इसी पैन में तेल डालकर गरम करें।
कटा प्याज़ डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
अब इसमें लहसुन, अदरक का पेस्ट डालकर भूनें अब इसमें टमाटर का पेस्ट डालकर पकायें।
जब यह मसाला तेल छोड़ने लग जाये इसमें चौलाई का पेस्ट डाल दें।
नमक और पानी डालकर 2 -3 मिनट तक पकाएं। तैयार पनीर के गोले डालकर ढक दें।
कटा हुआ धनिया डालकर सर्व करे।

मेथी दाना सब्ज़ी बनाने की विधि | Methi Dana Ki Sabji in Hindi

Methi Dana Ki Sabji in Hindi हरी मेथी की सब्जी और पराँठे सभी को पसंद होते है सर्दियों के मौसम में लगभग हर घर में ये बनाये जाते है मगर क्या आपको पता है कि मेथी के बीज से भी बहुत बढ़िया सब्जी बनायीं जा सकती है जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे है तो आइये जानते है इस रेसिपी के बारे में।



सामग्री
मेथी दाना – 1 /4 कप
किशमिश – 1 /4 कप
करी पेस्ट के लिए
सौंफ – 1 बड़ा चम्मच
साबुत धनिया – डेढ़ बड़े चम्मच
जीरा – 1 छोटा चम्मच
साबुत मिर्च – 2
साबुत अमचूर – 2 टुकड़े
सूखे खजूर – 2 -3
नमक – स्वादानुसार
तड़का बनाने के लिए
तेल – 2 बड़े चम्मच
तेजपत्ता – 2
साबुत लाल मिर्च – 2
हींग – 1 चुटकी
नींबू रस
हरा धनिया
विधि
मेथीदाना और किशमिश को अच्छी तरह से धोकर अलग – अलग गरम पानी में 3-4 घंटे के लिए भिगो दे।
चार घंटे बाद मेथी दाना फूल जायेगा ,इसे छन्नी में डालकर एक बार फिर अच्छी तरह से धो लें।
किशमिश भी पानी से निकाल लें और खजूर को भी भिगो लें।
नमक को छोड़कर करी के पेस्ट की सारी सामग्री गरम पानी में एक घंटा भिगो दे.
उसके बाद अच्छी तरह से निथार कर मिक्सी में पेस्ट बना लें।
एक पैन में तेल गरम करें। तेजपत्ता ,हींग व लालमिर्च डालकर चलाएं व करी पेस्ट डाल दें।
तेल के अलग होने तक इसको भूनें।
अब किशमिश व मेथीदाना डालें साथ ही नमक भी दाल दें।
दो बड़े चम्मच पानी डालकर चलाएं और धीमी आंच पर ढ़ककर पांच मिनट तक पकाएं।
नींबू का रस व कटा धनिया डालकर सर्व करें।

Friday, October 5, 2018

ब्रेड के गुलाब जामुन | Bread Gulab Jamun Recipe Hindi

Bread Gulab Jamun Recipe Hindi भारतीय मिठाइयों में गुलाब जामुन सबसे मशहूर मिठाई है हम सबको गुलाब जामुन बहुत ही पसंद होते है यहाँ हम आपको बताते है ब्रेड से गुलाब जामुन बनाने की बहुत ही आसान रेसिपी।


सामग्री
ब्रेड स्लाइस – 10 – 12
दूध – 6 बड़े चम्मच (मलाई वाला)
शुगर – डेढ़ कप
किसमिश – 10
तेल तलने के लिए
पानी – 2 कप
विधि
सबसे पहले ब्रेड स्लाइस के किनारे काट कर रख लें।
एक बर्तन में पानी डालकर उसमे शुगर मिलाकर चाशनी बनाने के लिए रख लें।
चाशनी जब तक पकानी है जब तक उसमे तार न बनने लगे।
एक बड़े बाउल में ब्रेड तोड़कर डाल लें।
अब थोड़ा-थोड़ा दूध डालकर इसको आटे की तरह गूंथ लीजिये।
ध्यान रखें डोह न ज्यादा नरम और न ज्यादा टाइट।
अब डोह लेकर छोटी-छोटी गोलियां बना लें हर गोली के बीच में एक-एक किशमिश डाल लें।
कढ़ाई में तेल लेकर बिलकुल हल्की आंच पर गरम करें।
तेल गरम होने पर इसमे इन बनायीं हुई गोलियों को धीमी आंच पर फ्राई होने दें।
4-5 मिनट फ्राई होने के बाद इनको किचन टॉवल पर निकाल लें।
फिर तुरंत चाशनी में डाल लीजिये और 4-5 मिनट चाशनी में उबाल लें।
उबलने के बाद इन्हे थोड़ी देर चाशनी में ठंडा होने के लिए रख दें।
तैयार है गुलाब जामुन।

एप्पल पाई रेसिपी | Apple Pie Recipe Hindi

एप्पल पाई रेसिपी Apple Pie Recipe Hindi को अमेरिका में बहुत पसंद किया जाता है इसे आप अपने घर पर बना सकते है यह एक स्वीट डिश है यह आपके बच्चों को भी खूब पसंद आएगी आईये जानते है यह  रेसिपी बनाने की रेसिपी।


सामग्री
मैदा – 2 कप
शक्कर – 1 छोटा चम्मच
तेल – 3 छोटा चम्मच
सेब – 4 (छोटे टुकड़ों में कटे हुए)
काजू – 8-10 (बारीक कटे हुए)
बादाम – 8-10 (बारीक कटे हुए)
ब्राउन शुगर – 3 छोटे चम्मच
मिक्सफ्रूट जैम – 1 छोटा चम्मच
दालचीनी पाउडर – 1/4 चम्मच
स्पॉन्ज केक – 1/4
दूध – गूंथने के लिए (आवश्यकतानुसार)
विधि
एक बाउल में मैदा और शक्कर मिला लें इसमें दूध और 2 चम्मच तेल डालकर इसको मुलायम सा गूंथ लें।
डोह को गीले कपडे से ढककर थोड़ी देर के लिए अलग रख दें।
एक पैन में एक चम्मच तेल गरम करें इसमें सेब के टुकड़े डालकर थोड़ी देर तक पका लें।
अब इसमें बारीक कटे हुए काजू और बादाम डाल लें।
इसके बाद इसमें दालचीनी पाउडर, शुगर, और स्पॉन्ज केक को तोड़कर डाल लें और अच्छी तरह से मिला लें।
अब डोह लीजिये और एक पतली और बड़े आकार की रोटी बेल लें।
कोई बड़ा पैन हो तो उसे लेकर गरम करें अगर बड़ा पैन न हो तो बड़ी कढ़ाई को आंच पर उल्टा रखकर गरम करें।
इसके ऊपर बेली हुई रोटी को थोड़ा सा पका लीजिये।
रोटी पर जैम लगा लें और सेब का जो मिश्रण उसपर फैला लें।
इसको रोल कर लें जैसे कि आप रोल बनाते है।
इस रोल को बेकिंग ट्रे पर रखें और थोड़ा सा तेल लगा लें।
180 डिग्री पर प्रीहीटेड ओवन में 20 मिनट तक पकायें
तैयार है एप्पल पाई रेसिपी इसे गरमा-गरम सर्व करें।

Sunday, September 30, 2018

चिकन दो प्याज़ा रेसिपी | Chicken Do Pyaza Recipe Hindi

चिकन दो प्याज़ा रेसिपी (Chicken Do Pyaza Recipe Hindi) भी दूसरी चिकन डिशों की तरह ही स्वादिष्ट होती है आइये जानते है चिकन दो प्याज़ा बनाने की विधि। हमें पूरा भरोसा है कि यह डिश आपको जरूर पसंद आएगी।


 सामग्री
चिकन – 500 ग्राम
प्याज़ – 3 बड़े (पेस्ट के लिए) और 1 बड़ा प्याज़ मोटे टुकड़ों में कटा हुआ
अदरक – 1 टुकड़ा
लहसुन – 4-5 काली
टमाटर – 4 (ब्लांच करके प्यूरी बना लीजिये) और 1 (कटा हुआ)
हरी मिर्च – 2 (कटी हुई)
दही – 1/2 कप (टंगा हुआ)
नींबू – 1
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
हल्दी – 1/2 छोटा छोटा चम्मच
धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
जीरा पाउडर – 1 छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल – 3 बड़े चम्मच
हरी धनिया – बारीक़ कटी हुई
विधि
प्याज़, अदरक, लहसुन का मिक्सी में एक महीन पेस्ट बना लें अब इसमें दही, हल्दी, नमक और 2 चम्मच तेल डालकर फिर से एक बार मिक्सी चला लें।
इस पेस्ट में चिकन डालकर अच्छी तरह से टुकड़ों पर पेस्ट को लगा लें
और चिकन को कम से कम 2 घंटे के लिए मेरिनेट होने के लिए अलग रख दें।
एक पैन में तेल डालकर कटे हुए प्याज़ को भूनें भूनते समय इसमें थोड़ी से शुगर मिला लें जब यह थोड़ा अच्छी तरह से भुन जाये इसको अलग निकाल कर रख दें।
इसी पैन में थोड़ा तेल गरम करें इसमें टमाटर की प्यूरी डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
अब इसमें जीरा, हल्दी, धनिया और लाल मिर्च पाउडर डालकर मध्यम आंच पर पकायें।
उसके बाद इसमें कटा हुआ टमाटर और नमक डालकर तब तक पकायें जब तक मिश्रण किनारी न छोड़ने लगे।
अब इसमें चिकन डालकर ढक दें और करीब 30 मिनट तक पकायें।
बीच-बीच में चिकन को चलाते रहें और अगर आपको लगे कि यह चिपक रहा है तो इसमें 1/2 कप पानी डाल दें।
चिकन पकने के बाद इसमें भुना हुआ प्याज़, हरी धनिया और नींबू का रस डालकर सर्व करें।

Chicken Gravy Recipe in Hindi


Bharwan Baingan Recipe in Hindi


bhindi fry recipe in hindi


Punjabi Chole Recipe in Hindi


Kolhapuri Akkha masoor dal recipe


Chicken Chili Recipe in Hindi


Cheese Balls Recipe in Hindi

Wednesday, August 29, 2018

वड़ा पाव रेसिपी। Vada Pav Recipe in Hindi

वड़ा पाव Vada Pav Recipe in Hindi एक स्वादिष्ट स्ट्रीट फ़ूड है यह महाराष्ट्र का बहुत ही फेमस स्ट्रीट फ़ूड है इसे बटाटा वड़ा भी कहा जाता है बनाने में बेहद ही आसान होता है तो आइए जानते है वड़ा पाव की रेसिपी।



सामग्री
पाव/बन – 6-8
बेसन – 100 ग्राम
धनिया पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
मिर्च पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
बेकिंग सोडा – 01 पिंच
अजवायन – 1/4 छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
भरावन के लिए
उबले आलू – 5 (मध्यम आकार के)
धनिय़ा पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
अमचूर पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
अदरक – 1 टुकड़ा (बारीक कटा हुआ)
हरा धनिया – 2 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
तेल – तलने के लिये
नमक – स्वादानुसार
विधि
बेसन में पानी मिलाकर घोल बना लें जैसा पकौड़े बनाने के लिए बनाते हैं।
फिर इस घोल में लाल मिर्च पाउडर, अजवायन, धनिया पाउडर और नमक डालकर फेंट लें।
इस मिश्रण को 12-15 मिनट के लिये ढककर रख दें।
आलुओं को छीलकर मैश कर लें। इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, नमक, हरी मिर्च, अदरक एवं हरी धनिया डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
इस मिश्रण को जितने पाव हैं उतने भागों में बांट कर गोले बना लें।
कढ़ाई में तलने के लिए तेल गरम करें। तेल गरम हो जाये आंच को धीमा कर दें।
गोलों को बेसन में मिलाकर गरम तेल में डालें। और सुनहरा होने तक तल लें।
अब पाव को बीच से काट लें और उसमें सॉस लगा दें। हर पाव के बीच में एक वड़ा रख दें।
तैयार है स्वादिष्ट वड़ा पाव इसे मनचाही सॉस या चटनी साथ सर्व करें।


Monday, August 20, 2018

पालक की खांडवी रेसिपी | Palak Khandvi Recipe in Hindi

Palak Khandvi Recipe in Hindi पालक सीने में होनेवाली जलन में लाभप्रद है। पालक आयरन विटामिन ए, बी, सी का बहुत ही अच्छा स्रोत है। जो कि हीमोग्लोविन बढ़ाने, वजन कम करने में बहुत उपयोगी है। दही हाई ब्लड प्रेशरव कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है।


सामग्री
बेसन – 4 कप 
दही – 1 1/ 2
पालक का पेस्ट – 1 कप
लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
नमक – 1 चम्मच
अजवाइन – 1 / 4 चम्मच
चुटकी भर हींग 
राई – 1 / 2 चम्मच
नारियल – 2 चम्मच (किसा हुआ ताजा)
तेल – 2 चम्मच
अदरक मिर्च का पेस्ट – 1 चम्मच
विधि
सबसे पहले एक कड़ाही में बेसन डालिए।
उसमें दही, नमक, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन, हींग डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
अब उसमें पालक का पेस्ट डालिए।
अच्छी तरह से मिक्स करके गाढ़ा घोल बना लीजिए।
गैस पर इस मिश्रण को पकाएं और तब तक हिलाते रहें जब तक कड़ाही बेसन छोड़ने न लगे।
इस मिश्रण को ठंडा करके थाली में थोड़ा सा तेल लगाकर पतला-पतला फैला लें।
जब यह अच्छी तरह सूख जाए तब इसके पतले-पतले टुकड़े कर लें।
इन्हें गोल-गोल घुमाकर रोल बना लें।
अब फ्राइंग पैन में थोड़ा तेल गर्म करके उसमें राई, कढ़ी पत्ता डालिए।
अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट डालकर अब इस तड़के को तैयार पालक खांडवी पर अच्छी तरह से फैलाकर ऊपर से किसा हुआ नारियल डालकर सर्व कीजिए। 
More Recipes

>>>> ढाबा स्टाइल तड़का दाल | Dhaba Dal Recipe in hindi

>>>> Punjabi Chole Recipe in Hindi | पंजाबी छोले रेसिपी

Sunday, August 5, 2018

खीरे का अचार रेसिपी | Cucumber Pickle Recipe Hindi

Cucumber Pickle Recipe Hindi हमारे देश में अचार कितना पसंद किया जाता है। हर किचन में इसकी उपलब्धता इस बात का प्रमाण है। कई घरों में तो अचार के बिना खाने के बारे में सोचने मात्र से खाने का स्वाद बिगड़ जाता है। और हर किसी की पसंद भी अलग है। क्यूंकि अचार कई तरह सब्जियों और फलों से बनाया जाता है। आईये जानते है खीरे से अचार बनाने की रेसिपी।

सामग्री
खीरे – 2 (मध्यम आकार के)
नींबू – 1
लाल मिर्च साबुत – 2
हल्दी पाउडर – 1 छोटा चम्मच
लहसुन – 12-15
पीली सरसों – 2 छोटा चम्मच
तड़के के लिए सामग्री
मेथी दाना – 1/4 छोटा चम्मच
हींग – 1 चुटकी
जीरा – 1/2 छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
सरसों का तेल – 2 बड़े चम्मच
विधि
खीरों को अच्छी तरह से धो लें और दोनों तरफ से थोड़ा काट लें एक छोटा सा टुकड़ा काटकर चेक करें कि खीरा कडुवा तो नहीं है।
उसके बाद इन्हे लम्बे टुकड़ों में काटकर बीज निकल लें।
छिलके सहित ही चौकोर टुकड़ों में काट लें।
हर टुकड़े पर चीरे लगाकर रख लें।
लाल मिर्च, हल्दी, लहसुन और सरसों को पीस कर पेस्ट बना लें।
इस पेस्ट में खीरे के टुकड़े डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
इसमें नींबू निचोड़ कर नमक डाल कर रख दें।
एक पैन में तेल गर्म कर करें जीरा, मेथी, लाल मिर्च और हींग का बघार लगाकर खीरे को तुरंत ढक लें।
हफ्ते भर तक इस अचार को इस्तेमाल कर सकते है।

Tuesday, July 31, 2018

अचारी ढोकला रेसिपी | Achari Dhokla Recipe hindi


Achari Dhokla Recipe hindi ढोकला एक गुजराती व्यंजन है गुजराती खाने में ढोकले का अपना एक अलग स्थान है। आज हम बताने जा रहे है अचारी ढोकला बनाने की विधि तो आईये जानते है।

सामग्री
चने की दाल- 1 कप
चावल- 2 बड़े चम्मच
उड़द दाल धुली – 3 बड़े चम्मच
दही – 1 कप (खट्टा)
अदरक पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच
हरी मिर्च पेस्ट- 1/1/2 बड़ा चम्मच
सायट्रिक एसिड- 1 छोटा चम्मच
हींग व हल्दी- एक-एक चुटकी
तैयार अचार का मसाला – 3 बड़े चम्मच
मक्खन -3 बड़े चम्मच
नारियल तेल- (ढोकला के ऊपर लगाने के लिए)
ईनो – 2 छोटे चम्मच
फ्रूट सॉल्ट- 2 छोटे चम्मच
नमक- 2 छोटे चम्मच
विधि
चने की दाल, चावल, उड़द दाल को मिलकर रातभर के लिए भिगो दें।
सुबह इसमें हरी मिर्च का पेस्ट, अदरक पेस्ट, सायट्रिक एसिड और दही डालकर पीस लें और 6 घंटे के लिए रख दें।
स्टीमर तैयार करें पानी डालकर ढोकला मोल्ड ग्रीस करें। अब इस मिश्रण में हल्दी, हींग, नमक, तेल व ईनो डालकर ढोकले का मिश्रण पकने रखें।
कुछ देर बाद ढोकले में चाकू डालकर चेक कर लें। अगर ढोकला चाकू पर चिपक रहा हो तो इसे कुछ देर और पका लें।
सर्व करने से पहले ढोकले पर अचार मसाला व नारियल तेल डालें। हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें।