Showing posts with label cooking tips in hindi. Show all posts

Monday, December 24, 2018
Cooking Tips in Hindi | बड़े काम के बेमिसाल नुस्ख़े
* तैयार मिर्च के अचार में थोड़ा सा गुड़ और एक चम्मच सिरका डालें। अचार का स्वाद बढ़ जाएगा।
* गीले बिस्किट को कुरकुरा बनाने के लिए बर्तन में एक चम्मच चीनी डालें फिर इसमें बिस्किट जमाएं और इन्हें फ़्रिज में रख दें।
* खड़ा गरम मसाला तवे पर गर्म करने के बाद पीसें। इसकी ख़ुशबू में इज़ाफा होगा।
* दही को गाढ़ा जमाने के लिए जमाते समय दूध में मक्के के कुछ दाने डाल दें।
* यदि चावल बच जाएं तो उसमें सूजी, नमक, खट्टा दही और गर्म पानी डालकर मिक्सर में पीसें। इस मिश्रण से इडली बनाएं।
* केक बनाते समय मिश्रण में थोड़ी सी ग्लिसरीन मिला दें। केक मुलायम और स्पंजी बनेगा।
* इडली डोसे के लिए चावलों को भिगोने से पहले ज़रा सा भून लें। इससे इडली मुलायम और डोसा कुरकुरा बनेगा।
* भरवां सब्ज़ी बनाते समय उसमें थोड़ा सा बेसन डाल दें, सब्ज़ी स्वादिष्ठ बनती है।
* कढ़ी बनाने से पहले बेसन को सूखी कड़ाही में भूने फिर एक बार छान लें। कढ़ी स्वादिष्ठ बनेगी।
* काले छोले बनाने के लिए उबालते वक़्त अनार के छिलके डाल दें। छोलों का रंग बदल जाएगा। उबालते समय ही अगर उसमें 1 चम्मच गरम मसाला डाल दें, तो भी छोलों का स्वाद बढ़ जाएगा।
* गोभी बनाने से पहले उसे काटकर एक बोल में 2 चम्मच नमक डालकर 20 मिनट के लिए रख दें। इससे गोभी के अंदर छिपे कीड़े बाहर निकल जाएंगे।
* आलू के पराठे बेलते समय आलू गीला होने के कारण पराठे फटने लगते हैं। आलू का मसाला बनाकर उसमें पोहे मिला दें और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। पोहे आलू का अतिरिक्त पानी सोख लेंगे और वे बेलते वक़्त फटेंगे नहीं।
Thursday, November 29, 2018
मेथी दाना सब्ज़ी बनाने की विधि | Methi Dana Ki Sabji in Hindi
Methi Dana Ki Sabji in Hindi हरी मेथी की सब्जी और पराँठे सभी को पसंद होते है सर्दियों के मौसम में लगभग हर घर में ये बनाये जाते है मगर क्या आपको पता है कि मेथी के बीज से भी बहुत बढ़िया सब्जी बनायीं जा सकती है जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे है तो आइये जानते है इस रेसिपी के बारे में।
सामग्री
मेथी दाना – 1 /4 कप
किशमिश – 1 /4 कप
करी पेस्ट के लिए
सौंफ – 1 बड़ा चम्मच
साबुत धनिया – डेढ़ बड़े चम्मच
जीरा – 1 छोटा चम्मच
साबुत मिर्च – 2
साबुत अमचूर – 2 टुकड़े
सूखे खजूर – 2 -3
नमक – स्वादानुसार
तड़का बनाने के लिए
तेल – 2 बड़े चम्मच
तेजपत्ता – 2
साबुत लाल मिर्च – 2
हींग – 1 चुटकी
नींबू रस
हरा धनिया
विधि
मेथीदाना और किशमिश को अच्छी तरह से धोकर अलग – अलग गरम पानी में 3-4 घंटे के लिए भिगो दे।
चार घंटे बाद मेथी दाना फूल जायेगा ,इसे छन्नी में डालकर एक बार फिर अच्छी तरह से धो लें।
किशमिश भी पानी से निकाल लें और खजूर को भी भिगो लें।
नमक को छोड़कर करी के पेस्ट की सारी सामग्री गरम पानी में एक घंटा भिगो दे.
उसके बाद अच्छी तरह से निथार कर मिक्सी में पेस्ट बना लें।
एक पैन में तेल गरम करें। तेजपत्ता ,हींग व लालमिर्च डालकर चलाएं व करी पेस्ट डाल दें।
तेल के अलग होने तक इसको भूनें।
अब किशमिश व मेथीदाना डालें साथ ही नमक भी दाल दें।
दो बड़े चम्मच पानी डालकर चलाएं और धीमी आंच पर ढ़ककर पांच मिनट तक पकाएं।
नींबू का रस व कटा धनिया डालकर सर्व करें।
Friday, October 12, 2018
Cooking Tips in Hindi | बड़े काम के बेमिसाल नुस्ख़े
October 12, 2018cooking tips, cooking tips in hindi, home tips in hindi, indian recipe in hindi, Indian Recipes, Recipes in HindiNo comments
अगर आप खाना (Cooking Tips in Hindi) बनाने का शौक रखते है और आपको कई तरह की डिशेज बनानी आती है लेकिन कई छोटी-छोटी चीज़ें है जिसको न करने से सारी मेहनत ख़राब हो जाती है इस पोस्ट में कुछ ऐसे ही नुस्खे दिए गए है जिन्हे आप किचन में इस्तेमाल करके खाने का स्वाद बढ़ा सकते है।