Showing posts with label How to Make Lips Smile. Show all posts
Showing posts with label How to Make Lips Smile. Show all posts
Thursday, July 19, 2018
How to Make Lips Smile | मुस्कुराते रहें आपके होंठ
*सूजी में शहद मिलाकर होंठों को उंगली के पोरों से स्क्रब करें। दिन में ऐसा 2 से 3 बार करें। शहद होंठों को मुलायम बनाएं रखता हैं और सूजी से मृत त्वचा निकल जाती है।
*होंठों की रंगत बनाए रखने के लिए रात में सोते वक़्त अनार और चुकंदर का रस लगाएं। चाहें तो इसके ऊपर वैसलीन लगा सकती हैं। इससे होंठ गुलाबी रहेंगे।
*ग्रीन टी बनाकर अक्सर टी बैग फेंक दिया जाता है। बैग को फेंके नहीं बल्कि इसे हल्के हाथ से होंठों पर फेरें। इससे आपके होंठ मुलायम बने रहेंगे।
*रात को सोने से पहले खीरे को होंठ पर फेरने के साथ ही खीरे का रस को भी होठों पर 20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। सूखने पर धो लें और वैसलीन या नारियल तेल लगा लें।
*एलोवेरा जैल सिर्फ़ चेहरे के लिए ही नहीं बल्कि होठों के लिए भी बेहद फायदेमंद है। एलोवेरा जैल होंठो पर लगाकर सूखने दें, सूखने के बाद धोकर होंठों पर मलाई या नारियल तेल लें।
*शक्कर में शहद, जैतून का तेल मिलाकर लगाने से होंठ मुलायम बने रहते हैं। दिन में तीन से चार बार ऐसा कर सकते हैं।
*टमाटर के रस में मलाई मिलाकर होंठ पर लगाएं। सोने से पहले भी लगा सकते हैं।
*घर पर लिप बाम बनाने के लिए वैसलीन में चुकंदर के रस की कुछ बूंदें डालकर भी रख सकते हैं। इसे ज़रूरत के अनुसार इस्तेमाल करें।











