Showing posts with label Recipes in Hindi. Show all posts
Showing posts with label Recipes in Hindi. Show all posts
Friday, December 14, 2018
Apple Pickle Recipe Hindi | सेब का अचार रेसिपी
सामग्री
सेब हरे – 2
कढ़ी पत्ते 8 – 10
मेथी के दाने – 1 छोटा चम्मच (भूनकर पीस लें)
सरसों के दाने – 1 /2 छोटा चम्मच
उड़द दाल – 1 /2 छोटा चम्मच
देगी मिर्च – 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 /2 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर 1 /2 छोटा चम्मच
नींबू का रस – 2 छोटे चम्मच
नमक स्वादानुसार
विधि
सेब को काट लें उसके बीज वाले भाग को निकाल लें।
बीज निकलने के बाद सेब को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
अब इन टुकड़ों में एक चम्मच नींबू का रस और थोड़ा नमक मिला लें।
पैन में तेल गरम करें और इसमें कढ़ी पत्ते, मेथी के दाने, सरसों, लाल मिर्च, देगी मिर्च, हल्दी और नमक मिलायें।
जब मसाले थोड़ा पाक जायें इसमें सेब के टुकड़े डाल दें।
एक मिनट पकने के बाद ,गैस को बंद कर दें और इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें।
जब मिश्रण ठंडा हो जाए इसमें नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
एक एयर टाइट डिब्बे में यह मिश्रण डालकर फ्रिज में रख दें।
इस अचार को 15 दिनों तक उपयोग कर सकते है।
हमें यकीन है कि जब आप इस अचार को बनायेंगे तो आपको बहुत ही पसंद आएगा तो एक बार बना कर जरूर देखें ।
Thursday, November 29, 2018
चौलाई की भाजी रेसिपी | Cholai Ka Saag Recipe Hindi
November 29, 2018Cholai ka Saag, indian recipe in hindi, Indian Recipes, Recipes, Recipes in Hindi, veg recipes in hindiNo comments
Cholai Ka Saag Recipe Hindi हरी सब्जियां लगभग सभी लोग पसंद करते है और कई प्रकार से बनायीं जाती है। चौलाई की भाजी उन्ही में से एक है यहाँ हम बताने जा रहे है चौलाई की भाजी बनाने का तरीका तो आईये जानते है।
सामग्री
चौलाई के पत्ते – 2 कप
पनीर – 1 कप ( कद्दूकस किया )
सूजी – 1 छोटा चम्मच
चावल का आटा – 1 छोटा चम्मच
चिली फ्लिक्स – 1 छोटा चम्मच
टमाटर का पेस्ट – 1 /2 कप
प्याज – 2 (मध्यम आकार के)
हरी मिर्च- स्वादानुसार
अदरक – एक छोटा टुकड़ा
लहसुन पेस्ट – 2 बड़े चम्मच
तेल – 2 बड़े चम्मच
मक्खन – 2 बड़े चम्मच
नमक – स्वादानुसार
विधि
पानी उबाल लें और चौलाई के पत्तों को अच्छी तरह से धोकर उबलते पानी में 1 मिनट के लिए डालें।
पानी उबाल लें और चौलाई के पत्तों को अच्छी तरह से धोकर उबलते पानी में 1 मिनट के लिए डालें।
पत्ते थोड़ा ठन्डे हो जायें तो इनका पेस्ट बना लें।
सूजी, पनीर, चावल का आटा, चिली फ्लेक्स (Chili Flakes) और नमक डालकर छोटी- छोटी गोलियां बना लें।
इन गोलियों को करीब 10 मिनट तक भाप (Steam) में पका लें।
एक पैन में मक्खन (Butter) को पिघलायें और स्टीम की हुई गोलियों को 4-5 मिनट चला लें।
इनका रंग न बदले इस बात का विशेष ध्यान रखें।
गोलियों को निकल कर अलग रख लें।
इसी पैन में तेल डालकर गरम करें।
कटा प्याज़ डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
अब इसमें लहसुन, अदरक का पेस्ट डालकर भूनें अब इसमें टमाटर का पेस्ट डालकर पकायें।
जब यह मसाला तेल छोड़ने लग जाये इसमें चौलाई का पेस्ट डाल दें।
नमक और पानी डालकर 2 -3 मिनट तक पकाएं। तैयार पनीर के गोले डालकर ढक दें।
कटा हुआ धनिया डालकर सर्व करे।
मेथी दाना सब्ज़ी बनाने की विधि | Methi Dana Ki Sabji in Hindi
Methi Dana Ki Sabji in Hindi हरी मेथी की सब्जी और पराँठे सभी को पसंद होते है सर्दियों के मौसम में लगभग हर घर में ये बनाये जाते है मगर क्या आपको पता है कि मेथी के बीज से भी बहुत बढ़िया सब्जी बनायीं जा सकती है जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे है तो आइये जानते है इस रेसिपी के बारे में।
सामग्री
मेथी दाना – 1 /4 कप
किशमिश – 1 /4 कप
करी पेस्ट के लिए
सौंफ – 1 बड़ा चम्मच
साबुत धनिया – डेढ़ बड़े चम्मच
जीरा – 1 छोटा चम्मच
साबुत मिर्च – 2
साबुत अमचूर – 2 टुकड़े
सूखे खजूर – 2 -3
नमक – स्वादानुसार
तड़का बनाने के लिए
तेल – 2 बड़े चम्मच
तेजपत्ता – 2
साबुत लाल मिर्च – 2
हींग – 1 चुटकी
नींबू रस
हरा धनिया
विधि
मेथीदाना और किशमिश को अच्छी तरह से धोकर अलग – अलग गरम पानी में 3-4 घंटे के लिए भिगो दे।
चार घंटे बाद मेथी दाना फूल जायेगा ,इसे छन्नी में डालकर एक बार फिर अच्छी तरह से धो लें।
किशमिश भी पानी से निकाल लें और खजूर को भी भिगो लें।
नमक को छोड़कर करी के पेस्ट की सारी सामग्री गरम पानी में एक घंटा भिगो दे.
उसके बाद अच्छी तरह से निथार कर मिक्सी में पेस्ट बना लें।
एक पैन में तेल गरम करें। तेजपत्ता ,हींग व लालमिर्च डालकर चलाएं व करी पेस्ट डाल दें।
तेल के अलग होने तक इसको भूनें।
अब किशमिश व मेथीदाना डालें साथ ही नमक भी दाल दें।
दो बड़े चम्मच पानी डालकर चलाएं और धीमी आंच पर ढ़ककर पांच मिनट तक पकाएं।
नींबू का रस व कटा धनिया डालकर सर्व करें।
Friday, October 12, 2018
Cooking Tips in Hindi | बड़े काम के बेमिसाल नुस्ख़े
October 12, 2018cooking tips, cooking tips in hindi, home tips in hindi, indian recipe in hindi, Indian Recipes, Recipes in HindiNo comments
अगर आप खाना (Cooking Tips in Hindi) बनाने का शौक रखते है और आपको कई तरह की डिशेज बनानी आती है लेकिन कई छोटी-छोटी चीज़ें है जिसको न करने से सारी मेहनत ख़राब हो जाती है इस पोस्ट में कुछ ऐसे ही नुस्खे दिए गए है जिन्हे आप किचन में इस्तेमाल करके खाने का स्वाद बढ़ा सकते है।
* तैयार मिर्च के अचार में थोड़ा सा गुड़ और एक चम्मच सिरका डालें। अचार का स्वाद बढ़ जाएगा।
* गीले बिस्किट को कुरकुरा बनाने के लिए बर्तन में एक चम्मच चीनी डालें फिर इसमें बिस्किट जमाएं और इन्हें फ़्रिज में रख दें।
* खड़ा गरम मसाला तवे पर गर्म करने के बाद पीसें। इसकी ख़ुशबू में इज़ाफा होगा।
* दही को गाढ़ा जमाने के लिए जमाते समय दूध में मक्के के कुछ दाने डाल दें।
* यदि चावल बच जाएं तो उसमें सूजी, नमक, खट्टा दही और गर्म पानी डालकर मिक्सर में पीसें। इस मिश्रण से इडली बनाएं।
* केक बनाते समय मिश्रण में थोड़ी सी ग्लिसरीन मिला दें। केक मुलायम और स्पंजी बनेगा।
* इडली डोसे के लिए चावलों को भिगोने से पहले ज़रा सा भून लें। इससे इडली मुलायम और डोसा कुरकुरा बनेगा।
* भरवां सब्ज़ी बनाते समय उसमें थोड़ा सा बेसन डाल दें, सब्ज़ी स्वादिष्ठ बनती है।
* कढ़ी बनाने से पहले बेसन को सूखी कड़ाही में भूने फिर एक बार छान लें। कढ़ी स्वादिष्ठ बनेगी।
* काले छोले बनाने के लिए उबालते वक़्त अनार के छिलके डाल दें। छोलों का रंग बदल जाएगा। उबालते समय ही अगर उसमें 1 चम्मच गरम मसाला डाल दें, तो भी छोलों का स्वाद बढ़ जाएगा।
* गोभी बनाने से पहले उसे काटकर एक बोल में 2 चम्मच नमक डालकर 20 मिनट के लिए रख दें। इससे गोभी के अंदर छिपे कीड़े बाहर निकल जाएंगे।
* आलू के पराठे बेलते समय आलू गीला होने के कारण पराठे फटने लगते हैं। आलू का मसाला बनाकर उसमें पोहे मिला दें और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। पोहे आलू का अतिरिक्त पानी सोख लेंगे और वे बेलते वक़्त फटेंगे नहीं।
पंजाबी भरवाँ टिंडे | Punjabi Style Bharwa Tinde hindi
October 12, 2018Indian Recipes, punjabi recipes in hindi, Recipes in Hindi, veg recipes in hindiNo comments
Punjabi Style Bharwa Tinda hindi बहुत से लोगों को टिंडा, लौकी, जैसी कई सब्ज़ियां पसंद नहीं होती। लेकिन अगर किसी भी सब्ज़ी को अच्छे तरीके से बनाया जाए तो ये सबको पसंद आती है। आज हम ऐसी ही सब्ज़ी के बारे में बताने जा रहे है जिसका नाम है भरवां टिंडा पंजाबी स्टाइल उम्मीद है आपको ये रेसिपी बहुत पसंद आएगी।
सामग्री
टिंडे – 500 ग्राम
प्याज – 2 मध्यम आकार के
हरी मिर्च – 2 (बारीक़ कटी हुई)
अदरक – 1 इंच का टुकड़ा
हींग – 1/4 चम्मच
जीरा साबुत – 1 चम्मच
हल्दी पाउडर – 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
अमचूर पाउडर – 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
सांबर मसाला पाउडर – 1 चम्मच
गरम मसाला पाउडर – 1 चम्मच
घी – 2 चम्मच
नमक – आवश्यकतानुसार
विधि
टिन्डो पर चीरे लगाकर रख लें।
एक बर्तन में लाल मिर्च, अमचूर, नमक, हल्दी, धनिया, सांभर मसाला, गरम मसाला पाउडर और हींग मिलाएं।
अब इन मसालों को अच्छी तरह से मिला लें।
टिन्डो के अंदर ये मिश्रण चम्मच की सहायता से भर लें।
पैन में घी गरम करें और इसमें जीरे को चटकायें।
जब जीरा चटकने लगे इसमें अदरक और हरी मिर्च डाल लें।
अब इसमें प्याज़ डालकर अच्छी तरह से भून लें।
इसमें भरे हुए टिंडे डालकर दो मिनट मिलायें।
अब ढक्कन लगाकर अच्छी तरह से पका लें।
तैयार है पंजाबी स्टाइल भरवां टिंडे।
गरमा -गरम चपातियों के साथ सर्व करें।
Friday, October 5, 2018
ब्रेड के गुलाब जामुन | Bread Gulab Jamun Recipe Hindi
Bread Gulab Jamun Recipe Hindi भारतीय मिठाइयों में गुलाब जामुन सबसे मशहूर मिठाई है हम सबको गुलाब जामुन बहुत ही पसंद होते है यहाँ हम आपको बताते है ब्रेड से गुलाब जामुन बनाने की बहुत ही आसान रेसिपी।
सामग्री
ब्रेड स्लाइस – 10 – 12
दूध – 6 बड़े चम्मच (मलाई वाला)
शुगर – डेढ़ कप
किसमिश – 10
तेल तलने के लिए
पानी – 2 कप
विधि
सबसे पहले ब्रेड स्लाइस के किनारे काट कर रख लें।
एक बर्तन में पानी डालकर उसमे शुगर मिलाकर चाशनी बनाने के लिए रख लें।
चाशनी जब तक पकानी है जब तक उसमे तार न बनने लगे।
एक बड़े बाउल में ब्रेड तोड़कर डाल लें।
अब थोड़ा-थोड़ा दूध डालकर इसको आटे की तरह गूंथ लीजिये।
ध्यान रखें डोह न ज्यादा नरम और न ज्यादा टाइट।
अब डोह लेकर छोटी-छोटी गोलियां बना लें हर गोली के बीच में एक-एक किशमिश डाल लें।
कढ़ाई में तेल लेकर बिलकुल हल्की आंच पर गरम करें।
तेल गरम होने पर इसमे इन बनायीं हुई गोलियों को धीमी आंच पर फ्राई होने दें।
4-5 मिनट फ्राई होने के बाद इनको किचन टॉवल पर निकाल लें।
फिर तुरंत चाशनी में डाल लीजिये और 4-5 मिनट चाशनी में उबाल लें।
उबलने के बाद इन्हे थोड़ी देर चाशनी में ठंडा होने के लिए रख दें।
तैयार है गुलाब जामुन।
एप्पल पाई रेसिपी | Apple Pie Recipe Hindi
एप्पल पाई रेसिपी Apple Pie Recipe Hindi को अमेरिका में बहुत पसंद किया जाता है इसे आप अपने घर पर बना सकते है यह एक स्वीट डिश है यह आपके बच्चों को भी खूब पसंद आएगी आईये जानते है यह रेसिपी बनाने की रेसिपी।
सामग्री
मैदा – 2 कप
शक्कर – 1 छोटा चम्मच
तेल – 3 छोटा चम्मच
सेब – 4 (छोटे टुकड़ों में कटे हुए)
काजू – 8-10 (बारीक कटे हुए)
बादाम – 8-10 (बारीक कटे हुए)
ब्राउन शुगर – 3 छोटे चम्मच
मिक्सफ्रूट जैम – 1 छोटा चम्मच
दालचीनी पाउडर – 1/4 चम्मच
स्पॉन्ज केक – 1/4
दूध – गूंथने के लिए (आवश्यकतानुसार)
विधि
एक बाउल में मैदा और शक्कर मिला लें इसमें दूध और 2 चम्मच तेल डालकर इसको मुलायम सा गूंथ लें।
डोह को गीले कपडे से ढककर थोड़ी देर के लिए अलग रख दें।
एक पैन में एक चम्मच तेल गरम करें इसमें सेब के टुकड़े डालकर थोड़ी देर तक पका लें।
अब इसमें बारीक कटे हुए काजू और बादाम डाल लें।
इसके बाद इसमें दालचीनी पाउडर, शुगर, और स्पॉन्ज केक को तोड़कर डाल लें और अच्छी तरह से मिला लें।
अब डोह लीजिये और एक पतली और बड़े आकार की रोटी बेल लें।
कोई बड़ा पैन हो तो उसे लेकर गरम करें अगर बड़ा पैन न हो तो बड़ी कढ़ाई को आंच पर उल्टा रखकर गरम करें।
इसके ऊपर बेली हुई रोटी को थोड़ा सा पका लीजिये।
रोटी पर जैम लगा लें और सेब का जो मिश्रण उसपर फैला लें।
इसको रोल कर लें जैसे कि आप रोल बनाते है।
इस रोल को बेकिंग ट्रे पर रखें और थोड़ा सा तेल लगा लें।
180 डिग्री पर प्रीहीटेड ओवन में 20 मिनट तक पकायें
तैयार है एप्पल पाई रेसिपी इसे गरमा-गरम सर्व करें।
Sunday, September 30, 2018
चिकन दो प्याज़ा रेसिपी | Chicken Do Pyaza Recipe Hindi
चिकन दो प्याज़ा रेसिपी (Chicken Do Pyaza Recipe Hindi) भी दूसरी चिकन डिशों की तरह ही स्वादिष्ट होती है आइये जानते है चिकन दो प्याज़ा बनाने की विधि। हमें पूरा भरोसा है कि यह डिश आपको जरूर पसंद आएगी।
सामग्री
चिकन – 500 ग्राम
प्याज़ – 3 बड़े (पेस्ट के लिए) और 1 बड़ा प्याज़ मोटे टुकड़ों में कटा हुआ
अदरक – 1 टुकड़ा
लहसुन – 4-5 काली
टमाटर – 4 (ब्लांच करके प्यूरी बना लीजिये) और 1 (कटा हुआ)
हरी मिर्च – 2 (कटी हुई)
दही – 1/2 कप (टंगा हुआ)
नींबू – 1
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
हल्दी – 1/2 छोटा छोटा चम्मच
धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
जीरा पाउडर – 1 छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल – 3 बड़े चम्मच
हरी धनिया – बारीक़ कटी हुई
विधि
प्याज़, अदरक, लहसुन का मिक्सी में एक महीन पेस्ट बना लें अब इसमें दही, हल्दी, नमक और 2 चम्मच तेल डालकर फिर से एक बार मिक्सी चला लें।
इस पेस्ट में चिकन डालकर अच्छी तरह से टुकड़ों पर पेस्ट को लगा लें
और चिकन को कम से कम 2 घंटे के लिए मेरिनेट होने के लिए अलग रख दें।
एक पैन में तेल डालकर कटे हुए प्याज़ को भूनें भूनते समय इसमें थोड़ी से शुगर मिला लें जब यह थोड़ा अच्छी तरह से भुन जाये इसको अलग निकाल कर रख दें।
इसी पैन में थोड़ा तेल गरम करें इसमें टमाटर की प्यूरी डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
अब इसमें जीरा, हल्दी, धनिया और लाल मिर्च पाउडर डालकर मध्यम आंच पर पकायें।
उसके बाद इसमें कटा हुआ टमाटर और नमक डालकर तब तक पकायें जब तक मिश्रण किनारी न छोड़ने लगे।
अब इसमें चिकन डालकर ढक दें और करीब 30 मिनट तक पकायें।
बीच-बीच में चिकन को चलाते रहें और अगर आपको लगे कि यह चिपक रहा है तो इसमें 1/2 कप पानी डाल दें।
चिकन पकने के बाद इसमें भुना हुआ प्याज़, हरी धनिया और नींबू का रस डालकर सर्व करें।
Chicken Gravy Recipe in Hindi
Bharwan Baingan Recipe in Hindi
bhindi fry recipe in hindi
Punjabi Chole Recipe in Hindi
Kolhapuri Akkha masoor dal recipe
Chicken Chili Recipe in Hindi
Cheese Balls Recipe in Hindi
Saturday, September 15, 2018
बटर चिकन रेसिपी | Butter Chicken Recipe Hindi
बटर चिकन (Butter Chicken Recipe Hindi) ऐसी रेसिपी है कि आप जहाँ जायेंगे वहां मेनू में बटर चिकन अवश्य सम्मिलित होगा यह स्वाद में भी बहुत स्वादिष्ट होता है पंजाब में इस रेसिपी को बहुत पसंद किया जाता है। तो नोट कीजिये यह रेसिपी।
सामग्री
बोनलेस चिकन – 500 ग्राम
प्याज़ – 2 मध्यम (बारीक़ कटे हुए)
हरी मिर्च – 2 बारीक़ कटी
टमाटर – 2 से 3 (कटे हुए)
लहसुन अदरक पेस्ट – 2 छोटा चम्मच
दही – आधा कप
दालीचीनी – 1 टुकड़ा
लौंग – 6 से 8
छोटी इलायची – 3-4
काली मिर्च – 8-10
लाल मिर्च – 1 छोटा चम्मच
हल्दी – 1/4 छोटा चम्मच
गरम मसाला – 1/2 छोटा चम्मच
धनिया – 2 छोटा चम्मच
घी – बड़े चम्मच
बटर – २ बड़े चम्मच
हरा धनिया बारीक कटा हुआ
नमक स्वादानुसार
विधि
चिकन को अच्छी तरह से धो लें अब एक बर्तन में चिकन डालकर अदरक लहसुन के पेस्ट को इन टुकड़ों पर चारों तरफ से लगा लें।
ऊपर से मिर्च पाउडर, हल्दी, नींबू का रस, धनिया पाउडर डालकर चिकन पर अच्छी तरह से लपेट लें।
और 30 मिनट मैरीनेट होने के लिए फ्रिज में रख लें।
एक पैन में 1 चम्मच मक्खन डालकर गरम करें इसमें चिकन के टुकड़े डालकर भूनें।
इन टुकड़ों को सुनहरा होने तक भूनें और अलग निकाल लें। मैरीनेट की बची हुई सामग्री अलग रख लें।
इसी पैन में बचा हुआ मक्खन डालकर गरम करें उसमे प्याज़ डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
प्याज़ भुन जाने के बाद उसे निकाल कर अलग रख दें।
मिक्सी में छोटी इलायची, काली मिर्च, दालचीनी, हरी मिर्च, और थोड़ा सा पानी डालकर पेस्ट बनाकर अलग रख लें।
अब कटे हुए टमाटर की भी प्यूरी बना लें।
पैन में घी डालकर इसमें बचा हुआ मैरीनेट सामग्री डालकर अच्छी तरह से भूनें।
आंच कम करके इसमें दही डालकर इसमें लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर 4-5 मिनट भूनें।
टमाटर पेस्ट डालकर अच्छी तरह से भून कर सारी सामग्री को ठंडा होने दें। ठण्ड होने के बाद इस सामग्री को मिक्सी में डालकर पेस्ट बना लें।
इस पेस्ट को पैन में डालकर इसके साथ मसालों का पेस्ट मिलाकर जरुरत के अनुसार पानी डालकर ग्रेवी को 15 मिनट तक पकायें।
अब इस ग्रेवी में चिकन डालकर बाकी बचा हुआ मसाला डालकर अच्छे से मिला लें।
इसे ढककर थोड़ी देर के लिए पकायें फिर गैस बंद करके कटा हुआ धनिया डालकर गरमा-गरम सर्व करें।
healthy recipes in hindi
recipe in hindi
healthy food recipes in hindi
indian cooking tips in hindi
Wednesday, August 29, 2018
वड़ा पाव रेसिपी। Vada Pav Recipe in Hindi
वड़ा पाव Vada Pav Recipe in Hindi एक स्वादिष्ट स्ट्रीट फ़ूड है यह महाराष्ट्र का बहुत ही फेमस स्ट्रीट फ़ूड है इसे बटाटा वड़ा भी कहा जाता है बनाने में बेहद ही आसान होता है तो आइए जानते है वड़ा पाव की रेसिपी।
सामग्री
पाव/बन – 6-8
बेसन – 100 ग्राम
धनिया पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
मिर्च पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
बेकिंग सोडा – 01 पिंच
अजवायन – 1/4 छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
भरावन के लिए
उबले आलू – 5 (मध्यम आकार के)
धनिय़ा पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
अमचूर पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
अदरक – 1 टुकड़ा (बारीक कटा हुआ)
हरा धनिया – 2 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
तेल – तलने के लिये
नमक – स्वादानुसार
विधि
बेसन में पानी मिलाकर घोल बना लें जैसा पकौड़े बनाने के लिए बनाते हैं।
फिर इस घोल में लाल मिर्च पाउडर, अजवायन, धनिया पाउडर और नमक डालकर फेंट लें।
इस मिश्रण को 12-15 मिनट के लिये ढककर रख दें।
आलुओं को छीलकर मैश कर लें। इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, नमक, हरी मिर्च, अदरक एवं हरी धनिया डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
इस मिश्रण को जितने पाव हैं उतने भागों में बांट कर गोले बना लें।
कढ़ाई में तलने के लिए तेल गरम करें। तेल गरम हो जाये आंच को धीमा कर दें।
गोलों को बेसन में मिलाकर गरम तेल में डालें। और सुनहरा होने तक तल लें।
अब पाव को बीच से काट लें और उसमें सॉस लगा दें। हर पाव के बीच में एक वड़ा रख दें।
तैयार है स्वादिष्ट वड़ा पाव इसे मनचाही सॉस या चटनी साथ सर्व करें।
- Bhindi Fry Recipe in Hindi | भिंडी फ्राई रेसिपी
- Punjabi Chole Recipe in Hindi | पंजाबी छोले रेसिपी
- Lauki ke kofte recipe in hindi | लौकी कोफ्ता रेसिपी
- Chicken Chili Recipe in Hindi | चिकन चिली रेसिपी
- Cheese Balls Recipe in Hindi | चीज़ बॉल्स रेसिपी
- Banana Pancake Recipe in Hindi | बनाना पैनकेक रेसिपी
- Lauki ke Kabab Recipe in hindi | लौकी के कबाब रेसिपी
- गोल पापड़ी रेसिपी | Gol Papdi Recipe In hindi
- Bharwan Lauki Recipe In Hindi | भरवां लौकी रेसिपी
- गाजरी कोफ्ते रेसिपी | Gajar ke Kofte Recipes in Hindi
- Stuffed Mushrooms Recipe in Hindi | स्टफ्ड मशरूम रेसिपी
दही वाले आलू सब्ज़ी रेसिपी। Dahi Wale Aaloo Sabzi Recipe in Hindi
दही वाले आलू (Dahi Wale Aaloo Sabzi Recipe in Hindi) बनाना बहुत ही आसान होती है यह छोटे आलू (बेबी पोटैटो) से बनायीं जाती है ये रेसिपी बहुत ही स्वादिष्ट होती है तो आईये जानते है दही वाले आलू बनाने की रेसिपी।
सामग्री
छोटे आलू – 10-12 (बेबी पोटैटो)
दही – 1 कप
अदरक – 1/2 छोटा चम्मच (कटा हुआ)
हरा धनिया – 2 छोटे चम्मच (कटा हुआ)
लाल मिर्च पाउडर – 2 छोटे चम्मच
सौंफ का पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
हींग – 1 चुटकी
साबुत सरसों -1/2 छोटा चम्मच
जीरा – 1/2 छोटा चम्मच
लौंग – 1-2
इलायची का पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
गरम मसाला – 1 छोटा चम्मच
जीरा पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
सरसों का तेल – 2 चम्मच
सरसों का तेल – तलने के लिए
नमक – स्वादानुसार
विधि
कुकर में आलू और एक गिलास पानी डालकर उबाल लें। जब आलू उबल जाये इन्हे आंच से उतारकर ठंडा होने होने के लिए रख दें।
जब आलू ठन्डे हो जाये इन्हे छीलकर कांटे की मदद से छेद कर लें।
कढ़ाई में तेल गरम करके आलुओं को मध्यम आंच में सुनहरा होने तक तल लें।
एक बाउल में दही, मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, अदरक, सौंफ पाउडर, नमक और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
अब एक पैन में 2 चम्मच तेल गरम करके उसमे सरसों, जीरा, हींग, और लौंग को तड़का दें।
जब सरसों तड़कने लगे उसमे दही से बना मिश्रण मिलाकर 4-5 मिनट तक मध्यम आंच पर पकने दें।
इसके बाद इसमें आलू डालकर ऊपर से गरम मसाला डालकर मध्यम आंच पर 10 से 12 मिनट पकाएं।
जब ग्रेवी थोड़ा गाढ़ी हो जाये आंच बंद कर दें।
तैयार है स्वादिष्ट दही वाले आलू की सब्ज़ी इसे चपाती या भठूरे साथ सर्व करें।





















