If any question related to beauty in your mind, then your waiting is over. We will keep giving you some beauty tips in hindi information about your beauty..

General Tips and Advice

If you are searching for any information about health, beauty, recipes and much more. General tips and advice for change your lifestyle.

Health Topics in Hindi

This page provides some health topics in hindi on a variety of diseases, treatment and the role of diet and home remedies in improving your health.

Home Remedies Tips in Hindi

This page provides some home remdies tips in hindi on a variety of diseases, treatment and the role of diet and home remedies in improving your health.

Recipes in Hindi

A all kind of recipes in hindi. Get tips for famous Indian Recipes In Hindi, Learn Cooking Techniques, Recipes In Hindi.

Showing posts with label home tips in hindi. Show all posts
Showing posts with label home tips in hindi. Show all posts

Sunday, November 11, 2018

सेहत के लिए बहुत लाभदायक होते हैं कच्चे केले | Raw Bananas Health Benefits in Hindi

Raw Bananas Health Benefits in Hindi कच्चे और पके फल दोनों ही सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होते है। ये पोषक तत्वों से भरपूर होते है कच्चा केला भी उन्ही में से एक है और सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक है इसमें कई तरह के पोषक तत्व और विटामिन्स होते है जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है।

भरपूर मात्रा में फाइबर
कच्चे केले में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो हमारे हृदय और पाचन क्रिया के लिए बहुत ही लाभदायक है। 
2.6 ग्राम फाइबर हमें करीब 100 ग्राम कच्चे केले में मिल जाता है।
जिस भी भोजन में फाइबर होता है वह रक्त में शर्करा को कंट्रोल करने में सहायक होता है।
इससे अटैक का खतरा भी कम रहता है और कोलोस्ट्रोल का स्तर भी नियंत्रण में रहता है।
कच्चे और पके केले दोनों में ही बड़ी मात्रा में पोटैशियम होता है।
पोटैशियम छोटी रक्तवाहिकाओं को बड़ा करने का कार्य भी करता है।
जिस कारन ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) को भी नियंत्रण में रखता है।
करीब एक कप कच्चे केले में 531 mg पोटैशियम की मात्रा होती है।
विभिन्न रोगों में फ़ायदेमंद
वज़न बढ़ाने के लिए, गर्भवती महिलाओं के लिए, बच्चों के विकास के लिए, हृदय तथा मधुमेह के मरीज़ों के लिए यह फ़ायदेमंद होता है।
उल्टी और पेट की जलन हाेने पर इसे खाने से राहत मिलती है।
दक्षिण भारत में नारियल के अलावा केलों का भी बेहद अधिक सेवन किया जाता है।
कच्चे केले का चूर्ण बनाकर 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को दिया जाता है जो उनकी सेहत के लिए फ़ायदेमंद होता है।
स्टार्च की मात्रा 
कच्चे केले में बहुत बड़ी मात्रा में स्टार्च पाया जाता है। स्टार्च तत्काल ऊर्जा का अच्छा स्राेत है।
एक कच्चे केले में 105 कैलोरी होती है जो कि 90 प्रतिशत कार्ब्स से आती है।
इसमें पोषक तत्व भी अधिक मात्रा में होते हैं, जैसे पोटैशियम, विटामिन बी 6, विटामिन सी, मैग्नीशियम आदि।

jaundice treatment in hindi

clove oil in hindi

kapalbhati pranayam

tb symptoms in hindi


Friday, October 12, 2018

Cooking Tips in Hindi | बड़े काम के बेमिसाल नुस्ख़े

अगर आप खाना (Cooking Tips in Hindi) बनाने का शौक रखते है और आपको कई तरह की डिशेज बनानी आती है लेकिन कई छोटी-छोटी चीज़ें है जिसको न करने से सारी मेहनत ख़राब हो जाती है इस पोस्ट में कुछ ऐसे ही नुस्खे दिए गए है जिन्हे आप किचन में इस्तेमाल करके खाने का स्वाद बढ़ा सकते है।



* तैयार मिर्च के अचार में थोड़ा सा गुड़ और एक चम्मच सिरका डालें। अचार का स्वाद बढ़ जाएगा।
* गीले बिस्किट को कुरकुरा बनाने के लिए बर्तन में एक चम्मच चीनी डालें फिर इसमें बिस्किट जमाएं और इन्हें फ़्रिज में रख दें।
* खड़ा गरम मसाला तवे पर गर्म करने के बाद पीसें। इसकी ख़ुशबू में इज़ाफा होगा।
* दही को गाढ़ा जमाने के लिए जमाते समय दूध में मक्के के कुछ दाने डाल दें।
* यदि चावल बच जाएं तो उसमें सूजी, नमक, खट्टा दही और गर्म पानी डालकर मिक्सर में पीसें। इस मिश्रण से इडली बनाएं।
* केक बनाते समय मिश्रण में थोड़ी सी ग्लिसरीन मिला दें। केक मुलायम और स्पंजी बनेगा।
* इडली डोसे के लिए चावलों को भिगोने से पहले ज़रा सा भून लें। इससे इडली मुलायम और डोसा कुरकुरा बनेगा।
* भरवां सब्ज़ी बनाते समय उसमें थोड़ा सा बेसन डाल दें, सब्ज़ी स्वादिष्ठ बनती है।
* कढ़ी बनाने से पहले बेसन को सूखी कड़ाही में भूने फिर एक बार छान लें। कढ़ी स्वादिष्ठ बनेगी।
* काले छोले बनाने के लिए उबालते वक़्त अनार के छिलके डाल दें। छोलों का रंग बदल जाएगा। उबालते समय ही अगर उसमें 1 चम्मच गरम मसाला डाल दें, तो भी छोलों का स्वाद बढ़ जाएगा।
* गोभी बनाने से पहले उसे काटकर एक बोल में 2 चम्मच नमक डालकर 20 मिनट के लिए रख दें। इससे गोभी के अंदर छिपे कीड़े बाहर निकल जाएंगे।
* आलू के पराठे बेलते समय आलू गीला होने के कारण पराठे फटने लगते हैं। आलू का मसाला बनाकर उसमें पोहे मिला दें और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। पोहे आलू का अतिरिक्त पानी सोख लेंगे और वे बेलते वक़्त फटेंगे नहीं।